पहली एनिवर्सरी पर प्रियंका ने निक को दिया ये मैसेज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को पूरा एक साल हो चुका है। 2018 में 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका और निक ने जोधपुर में शादी की थी। पहले प्रियंका ने भारतीय अंदाज़ में शादी की थी और दूसरे दिन क्रिस्चियन वेडिंग की थी। निक और प्रियंका का ये पूरा साल काफी रोचक रहा। वो दोनों ही आए दिन एक दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते, एक दूसरे के साथ समय बिताते और एक दूसरे को प्रोत्साहित करते दिख जाते हैं। अपनी एनिवर्सरी पर निक और प्रियंका ने कुछ खास तस्वीरें और एक दूसरे के लिए कुछ खास मैसेज शेयर किया है।  
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी एनिवर्सरी की शुरुआत एक दूसरे के लिए बहुत ही खूबसूरत मैसेज पोस्ट कर की। दोनों ही सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दूसरे के लिए कुछ लिखा।  
प्रियंका ने निक के लिए लिखा ये सब- 
प्रियंका ने एक खूबसूरत मैसेज अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें निक और प्रियंका के हाथ दिख रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं।  
प्रियंका ने लिखा, 'मेरा वादा, कल था.. आज है.. और हमेशा रहेगा। तुम मेरी जिंदगी में खुशी, समृद्धि, बैलेंस, एक्साइटमेंट और पैशन लाते हो। ये सब कुछ एक ही मौके पर। मुझे ढूंढने के लिए शुक्रिया। शादी की पहली सालगिराह मुबारक हो पति। 
और उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने हमें बधाई दी और हमारा अच्छा सोचा।' 
निक ने प्रियंका के लिए लिखा ये मैसेज- 
यहां सिर्फ प्रियंका ने ही ऐसा नहीं किया। निक जोनस ने भी प्रियंका के लिए कुछ खास मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, '1 साल पहले आज ही के दिन हमने कहा हमेशा, हालांकि, हमेशा बहुत लंबा समय नहीं होता। अपने पूरे दिल से मैं तुम्हें प्यार करना हूं प्रियंका। हैप्पी एनिवर्सरी' 
प्रियंका और निक की इन पोस्ट पर कई सेलेब्स ने जवाब दिया और इस जोड़े को बधाई दी। इसमें सोनाली बेंद्रे, फरहान अख्तर, मिनी माथुर, बिपाशा बासु आदि सेलेब्स शामिल थे।  इतना ही नहीं इस जोड़े को बधाई देने के लिए फैन्स ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी। कई फैन्स ने प्रियंका और निक की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।