उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड में


हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामीराम की 24वीं पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से हिमालयन अस्पताल के समारोह में शिरकत की।


आज हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामीराम की 24वीं पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


इस वर्ष का स्वामी राम मानवता पुरस्कार की स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उनके शिष्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने ग्रहण किया। पुरस्कार में सम्मान पत्र, गोल्ड मेडल और पांच लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।