स्मार्ट दून


190 करोड़ रुपये से होगी परेड ग्राउंड की काया कल्प  ।
तीन अहम योजनाओं की हुई शुरुआत । 


परेड ग्राउंड के सौंदर्यीकरण और स्मार्ट रोड के लिए राजपुर रोड का सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। 
इसके अलावा आढ़त बाजार के चौड़ीकरण को लेकर भी सर्वे शुरू हो गया है। यह तीनों काम धरातल पर उतरने से दून स्मार्ट लुक में नजर आएगा और लोगों को राहत भी  मिलेगी।


परेड ग्राउंड के सौंदर्यीकरण को लेकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। परेड ग्राउंड का सौंदर्यीकरण 190 करोड़ रुपये से किया जाना है। संभावना है इस सप्ताह के अंत तक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
सौंदर्यीकरण के तहत परेड ग्राउंड और गांधी पार्क को जोड़ने की योजना है। लैंसडोन चौक से एस्लेहॉल चौक तक की सड़क को बंद किया जाएगा। परेड ग्राउंड के उत्तरी हिस्से में वीआईपी स्टेज बनाया जाना भी संभावित है  ।


इसमें साइकिल ट्रैक भी बनेगा। दोनों ओर लोगों के बैठने के लिए बेंच और स्टैंड पोस्ट लगेंगे।  योजना के तहत स्मार्ट टायलेट के साथ ही वॉटर एटीएम भी लगेंगे। 


आढ़त बाजार की सड़क को 21 से 24 मीटर चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है।
 
राजपुर रोड का सर्वे शुरू करा दिया है। 


सहारनपुर चौक से लक्खीबाग चौकी तक
सड़क को 21 से 24 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया है।


ऐसी होंगी स्मार्ट सिटी:


- स्मार्ट रोड पर मल्टी यूटिलिटी डक्ट बनाया जाएगा। इसके जरिये विद्युत लाइनों, नालियों और ड्रेनेज को अंडरग्राउंड किया जाएगा। 


- स्मार्ट रोड पर सेंसर युक्त एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी।


- स्मार्ट सड़क पर बस स्टैंड को स्मार्ट बनाया जाएगा, जो वाईफाई से लैस होगा। 
- स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउंड के सौंदर्यीकरण का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। जल्द मुख्यमंत्री इस कार्य का शिलान्यास करेंगे। स्मार्ट रोड के तहत राजपुर रोड का भी सर्वे शुरू हो गया है। 


-आढ़त बाजार की सड़क को 21 से 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। एक सप्ताह में इसका सर्वे कार्य पूरा हो जाएगा। इन कार्यों के बाद शहर की सूरत बदली हुई दिखेगी। 
 
15-20 दिन में शुरू होगा पलटन बाजार का काम 


स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार का भी कायाकल्प किया जाएगा। जल्द इसका रूप रंग बदला जाएगा। पलटन बाजार को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना है। इसमें करीब 13.82 करोड़ की लागत आएगी।  


पलटन बाजार की सभी दुकानों को एक रंग में रंगा जाएगा। सभी दुकानों को अलग-अलग नंबर भी दिए जाएंगे। पैदल चलने वाले लोगों के लिए बेहतर फुटपाथ तैयार किए जाएंगे। साथ ही विकलांग और गर्भवती महिलाओं के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की जाएगी।


पलटन बाजार को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने की योजना है। इसके अलावा पलटन बाजार की सड़क का भी नए सिरे से निर्माण होगा। सुबह सात से रात 10 बजे तक पलटन बाजार में दो एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा दिव्यांगों, बुजुर्गों आदि के लिए गोल्फकार्ट चलाई जाएगी।